Monday, April 27, 2009

चलते चलते, मेरे ये गीत याद रखना

Film: Chalte Chalte (1976)
Music: Bappi Lahiri
Lyrics: Amit Khanna
Singer (s): Kishore
Starring: Vishal Anand, Simi Garewal
**********************
चलते चलते, मेरे ये गीत याद रखना
कभी अलविदा ना कहना
कभी अलविदा ना कहना
रोते हँसते, बस यूँही तुम
गुनगुनाते रहना
कभी अलविदा ...

प्यार करते करते, हम तुम कहीं खो जाएंगे
इन्ही बहारों के, आँचल में थक के सो जाएंगे
सपनों को फिर भी, तुम यूँही सजाते रहना
कभी अलविदा ...

बीच राह में दिलवर, बिछड़ जाएं कहीं हम अगर
और सूनी सी लगे तुम्हें, जीवन की ये डगर
हम लौट आएंगे, तुम यूँही बुलाते रहना
कभी अलविदा ...

(slow)
चलते चलते ...
रोते हँसते ...

अलविदा तो अंत है
और अंत किसने देखा
ये जुदाई ही
मिलन है जो हम ने देखा
यादों में आकर
तुम यूँही गाते रहना
कभी अलविदा ...
**********************

छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रस्तें हैं, तुम कभी तो मिलोगे

Film: Rangoli ()
Music: Shankar-Jaikishan
Lyrics: Shailendra
Singer (s): Kishore
Starring: Kishore
***********************************
छोटी सी ये दुनिया, पहचाने रस्तें हैं
तुम कभी तो मिलोगे, कहीं तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल
छोटी सी ...

हम तो ये समझेंगे हमने एक पत्थर को पूजा
लेकिन तुमको अपने जैसा नहीं मिलेगे दूजा, नहीं मिलेगा दूजा
छोटी सी ये दुनिया ...

सीखा नहीं हमारे दिल ने प्यार में धीरज खोना
आग में जल के भी जो निखारे, है वोही सच्चा सोना, है वोही सच्चा सोना
छोटी सी ये दुनिया ...

दिल की दौलत मत ठुकराओ, देखो पछताओगे
आज चले जाते हो जैसे, लौट के भी आओगे, लौट के भी आओगे
छोटी सी ये दुनिया ...
***********************************

अजनबी, तुम जाने पहचाने से लगते हो

Film: Ham Sab Ustad Hain ()
Music: Laxmikant-Pyarelal
Lyrics: Asad Bhopali
Singer (s): Kishore / Lata
Starring: Kishore
*********************************************
अजनबीSSSSSSS

अजनबी, तुम जाने पहचाने से लगते हो - २
ये बड़ी अजीब सी बात है, ये नई नई मुलाकात है
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

तुमने कभी प्यार किया था किसी राही से - २
तुमने कभी वादा किया था किसी साथी से
ना वो प्यार रहा, ना वो बात रही
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

दिल में रहे और हमारा दिल तोड़ दिया - २
साथ चले, मोड़ पे आके हमें छोड़ दिया
तुम हो कहाँ, और हम कहाँ
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

अजनबी, तुम जाने पहचानेसे लगते हो
ये बड़ी अजीब सी बात है
कि नई नई मुलाक़ात है
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

लगता है यूँ ख़्वाब है जैसे कोई देखा हुआ
कहता है दिल आज मिला है कोई खोया हुआ
न ख़याल तुम्हें न ख़याल हमें
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

किस को ख़बर पहले मिले थे हम दोनों कहाँ
कब से मगर ढूँढ रहा था तुम्हें मेरा जहाँ
न तो याद तुम्हें, न तो याद हमें
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...

कितने जनम बीत गये हैं तुम्हें पाने में
हमने तुम्हेँ प्यार किया था अनजाने में
न कभी मिले, न क़रीब हुए
फिर भी जाने क्यों, अजनबी ...
*********************************************

आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है

Film: Ghar (1978)
Music: R D Burman
Lyrics: Gulzar
Singer (s): Kishore, Lata
Starring: Rekha, Vinod Mehra
****************************************************
किशोर: आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है
आपसे भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है

लब हिले तो मोगरे के फूल खिलते हैं कहीं - २
आप की आँखों में क्या साहिल भी मिलते हैं कहीं
आप की खामोशियाँ भी आप की आवाज़ हैं

लता: आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है
आप से भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है

आप की बातों में फिर कोई शरारत तो नहीं - २
बेवजह तारिफ़ करना आप की आदत तो नहीं
आप की बदमाशियों के ये नये अंदाज़ हैं
किशोर: आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है
लता: आप से भी खूबसूरत आपके अंदाज़ हैं
आप की आँखों में कुछ महके हुए से राज़ है
****************************************************

आने वाला पल जाने वाला है

Film: Golmaal ()
Music: R D Burman
Lyrics: Gulzar
Singer (s): Kishore
Starring: Amol Palekar, Bindiya Goswami

******************************
आने वाला पल जाने वाला है
हो सके तो इस में
ज़िंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला है

एक बार यूँ मिली, मासूम सी कली (२)
खिलते हुए कहा
खुश पाश मैं चली
देखा तो यहीं हैं
ढूँढा तो नहीं हैं
पल जो ये जाने वाला हैं

ओ हो
आने वाला पल जाने वाला हैं
हो सके तो इस में, ज़िंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला हैं

एक बार वक़्त से, लमहा गिरा कहीं (२)
वहाँ दास्तां मिली
लमहा कहीं नहीं
थोड़ा सा हँसाके
थोड़ा सा रुलाके
पल ये भी जाने वाला हैं

ओ हो
आने वाला पल जाने वाला हैं
हो सके तो इस में, ज़िंदगी बिता दो
पल जो ये जाने वाला हैं
******************************

आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं

Film: Thodi Si Bewafai ()
Music: Khaiyyam
Lyrics: Gulzar
Singer (s): Kishore, Lata
Starring: Rajesh Khanna, Shabana Azmi
************
किशोर: आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं - २
पलकें उठा के आप ने जादू जगाये हैं
लता: सपना भी आप ही हैं हक़ीक़त भी आप हैं - २
बस आप आप आप ही मुझमें समाये हैं
किशोर: आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं

किशोर: आँखों का रंग ढूँढा हैं हीरे तलाश कर
दिल में सजायेंगे ये रंग यूँ ही उम्र भर
मुश्किल से ज़िंदगी के
मुश्किल से ज़िंदगी के, रंग हाथ आये हैं
आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं

लता: दोहराये जायेंगे ना ये लमहात अब कभी
सपनों में भी न छूटेगा ये साथ अब कभी
मिलती हैं ज़िंदगी जब आप मुस्कुराये हैं - २

लता: ये दिल कुछ ऐसे आप के सजदे में झुक गया
किशोर: नज़रे उठायी आप ने तो वक़्त रुक गया
लता: ठहरे हुए पलो में
ठहरे हुए पलो में, ज़माने बिठाये हैं
किशोर: आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं
लता: आ आ बस आप आप आप ही मुझ में समाये हैं
किशोर, लता: आँखों में हमने आप के सपने सजाये हैं
***********

माझ्या आवडीच्या गाण्यांची यादी

खडूस लेखन राहू द्या... पण माझ्या आवडीची सगळी उत्कृष्ट गाणी इथे देण्याचा प्रयत्न करणार आहे.
माझ्या आवडीच्या गाण्यांची यादी पाहून कोणी मला खडूस म्हणणार नाही याची खात्री आहे