Tuesday, April 28, 2009

हम थे जिनके सहारे, वो हुए ना हमारे

Film: Safar ()
Music: Kalyanji-Anandji
Lyrics: Indeevar
Singer (s): Lata
Starring: Rajesh Khanna, Sharmila Tagore




***************************************
हम थे जिनके सहारे, वो हुए ना हमारे
डूबी जब दिल की नय्या, सामने थे किनारे
हम थे जिनके सहारे ...

क्या मुहब्बत के वादे, क्या वफ़ा के इरादे
रेत की हैं दीवारें, जो भी चाहे गिरा दे
जो भी चाहे गिरा दे
हम थे जिनके सहारे ...

है सभी कुछ जहाँ में, दोस्ती है वफ़ा है
अपनी ये कमनसीबी, हमको ना कुछ भी मिला है
हमको ना कुछ भी मिला है
हम थे जिनके सहारे ...

यूँ तो दुनिया बसेगी, तनहाई फिर भी डसेगी
जो ज़िंदगी में कमी थी, वो कमी तो रहेगी
वो कमी तो रहेगी
हम थे जिनके सहारे ...
***************************************


ग़ैरों पे करम अपनों पे सितम

Film: Aankhen (1968)
Music: Ravi
Lyrics: Sahir
Singer (s): Lata
Starring: Dharmendra, Mala Sinha



***************************************
ग़ैरों पे करम अपनों पे सितम, ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर
रहने दे अभी थोड़ा सा धरम, ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर
ये ज़ुल्म न कर
ग़ैरों पे करम ...

ग़ैरों के थिरकते शानों पर, ये हाथ गँवारा कैसे करें
हर बात गंवारा है लेकिन, ये बात गंवारा कैसे करें
ये बात गंवारा कैसे करें
मर जाएंगे हम, मिट जाएंगे हम
ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर, ये ज़ुल्म न कर
ग़ैरों पे करम ...

हम भी थे तेरे मंज़ूर-ए-नज़र, दिल चाहा तो अब इक़रार न कर
सौ तीर चला सीने पे मगर, बेगानों से मिलकर वार न कर
बेगानों से मिलकर वार न कर
बेमौत कहीं मर जाएं न हम
ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर, ये ज़ुल्म न कर
ग़ैरों पे करम ...

हम चाहनेवाले हैं तेरे, यूँ हमको जलाना ठीक नहीं
मह्‌फ़िल में तमाशा बन जाएं, इस दर्जा सताना ठीक नहीं
इस दर्जा सताना ठीक नहीं
ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर, ये ज़ुल्म न कर
ग़ैरों पे करम ...
***************************************

जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

Film: Mehboob Ki Mehandi (1971)
Music: Laxmikant-Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi
Singer (s): Lata
Starring: Rajesh Khanna, Leena Chandavarkar, Pradeep Kumar



**********************************
इस ज़माने में इस मोहब्बत ने
कितने दिल तोड़े कितने घर फूँके

जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं - २
दिल के बदले दर्द-ए-दिल लिया करते हैं
जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं
hmmm ...

तन्हाई मिलती है, महफ़िल नहीं मिलती
राहें मुहब्बत में कभी मन्ज़िल नहीं मिलती
दिल टूट जाता है, नाकाम होता है
उल्फ़त में लोगों का यही अन्जाम होता है
कोई क्या जाने, क्यों ये परवाने,
क्यों मचलते हैं, ग़म में जलते हैं
आहें भर भर के दीवाने जिया करते हैं - २
जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

सावन में आँखों को, कितना रुलाती है
फ़ुरक़त में जब दिल को किसी की याद आती है
ये ज़िन्दगी यूँ ही बरबाद होती है
हर वक़्त होंठों पे कोई फ़रियाद होती है
ना दवाओं का नाम चलता है
ना दुआओं से काम चलता है
ज़हर ये फिर भी सभी क्यों पिया करतें हैं - २
जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं

महबूब से हर ग़म मनसूब होता है
दिन रात उल्फ़त में तमाशा खूब होता है
रातों से भी लम्बे ये प्यार के किस्से
आशिक़ सुनाते हैं जफ़ा-ए-यार के क़िस्से
बेमुरव्वत है, बेवफ़ा है वो,
उस सितमगर का अपने दिलबर का,
नाम ले ले के दुहाई दिया करते हैं - २
जाने क्यों लोग मुहब्बत किया करते हैं
**********************************

लो आ गयी उनकी याद, वो नहीं आये

Film: Do Badan ()
Music: Ravi
Lyrics: Shakeel
Singer (s): Lata
Actor : Aasha Parekh


**********************************
लो आ गयी उनकी याद, वो नहीं आये

दिल में गये हैं, ग़म के सिंगार कर के
आँखें भी थक गयी हैं, अब इंतज़ार कर के
इक आस रह गयी है, वो भी न टूट जाये
लो आ गयी उनकी याद ...

रूठी हैं आज हम से, तनहाइयाँ हमारी
वो भी न पाये शायद, परछाइयाँ हमारी
बढ़ते ही जा रही हैं, मायूसियों के साये
लो आ गयी उनकी याद ...

लौ थरथरा रही है, अब शम्म-ए-मुहब्बत की
उजड़ी हुई मुहब्बत, महमाँ है दो घड़ी की
मर कर ही अब मिलेंगे, जी कर तो मिल न पाये
लो आ गयी उनकी याद ...
**********************************

दो दिल टूटे दो दिल हारे

Film: Heer Ranjha (1970)
Music: Madan Mohan
Lyrics: Kaifi Azmi
Singer (s): Lata
Starring: Rajkumar, Priya Rajvansh


**********************************
दो दिल टूटे दो दिल हारे दुनियाँ वालों सदके तुम्हारे

देखेगी मुखड़ा अपना अब से जवानी दिल के दाग़ में
बरसेगा कैसे सावन कैसे पड़ेंगे झूले बाग़ में
बैन करेंगे ख़्वाब कुंवारे
दो दिल टूटे दो दिल हारे

मैं न रहूँगी लेकिन गूँजेंगे आहें मेरे गाँव में
अब न खिलेगी सरसों अब न लगेगी मेहंदी पाँव में
अब न उगेंगे चाँद सितारे
दो दिल टूटे दो दिल हारे

प्यार तुम्हारा देखा
देखा तुम्हारा आँखें मोड़ना
तोड़ के जाना दिल को खेल नहीं है दिल का तोड़ना
तड़पोगे तुम भी साथ हमारे
दो दिल टूटे दो दिल हारे
**********************************

बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है

Film: Aarzoo ()
Music: Shankar-Jaikishan
Lyrics: Hasrat
Singer (s): Lata
Starring: Rajendra Kumar, Sadhana, Feroz Khan



**********************************
बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है
बरसता है जो आँखों से वो सावन याद करता है

कभी हम साथ गुज़रे जिन सजीली रहगुज़ारों से
फ़िज़ा के भेस में गिरते हैं अब पत्ते चनारों से
ये राहें याद करती हैं ये गुलशन याद करता है

कोई झोंका हवा का जब मेरा आँचल उड़ाता है
गुमाँ होता है जैसे तू मेरा दामन हिलाता है
कभी चूमा था जो तूने वो दामन याद करता है

वो ही हैं झील के मंदर वो ही किरनों कि बरसातें
जहाँ हम तुम किया करते थे पहरों प्यार की बातें
तुझे इस झील का ख़ामोश दरपन याद करता है
**********************************

मैं तो तुम संग, नैन मिला के हार गई सजना

Film: Man Mauji (1962)
Music: Madan Mohan
Lyrics: Rajinder Krishan
Singer (s): Lata
Starring: Sadhna, Kishore Kumar, Naaz



**********************************
मैं तो तुम संग, नैन मिला के (slow)
हार गई सजना, हो, हार गई सजना
मैं तो तुम संग, नैन मिला के
हार गई सजना, हो, हार गई सजना

क्यूँ झूठे से प्रीत लगाई - २
क्यूँ छलिये को मीत बनाया
क्यूँ आंधी में दीप जलाया
मैं तो तुम संग ...

सपने में जो बाग़ लगाए
नींद खुली तो वीराने थे
हम भी कितने दीवाने थे
मैं तो तुम संग ...

ना मिलतीं ये बैरन अँखियां
चैन न जाता दिल भी ने रोता
काश किसी से प्यार न होता
मैं तो तुम संग ...
**********************************